Jahanabad News: राम के चरित्र को अपनाइए, हर व्यक्ति में राम के दर्शन होने लगेंगे
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: करपी डीह में शारदीय नवरात्र पर आयोजित श्रीराम कथा में उमड़ रहे लोग, करपी डीह में शारदीय नवरात्र पर आयोजित श्रीराम कथा में उमड़ रहे लोग

Jahanabad News:
करपी डीह में श्रीराम कथा
करपी डीह में शारदीय नवरात्र पर आयोजित श्रीराम कथा में उमड़ रहे लोग कथा मंच पर राम-जानकी की मनोहारी की प्रस्तुति करते कलाकार करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां जगदम्बा नगरी, करपी डीह में शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। श्रीराम कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक मानसश्री मनीष जी ने अपने श्रीमुख से रामकथा का भावपूर्ण वाचन किया। व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम, काशी, उज्जैन, रामेश्वरम सहित देश के प्रमुख तीर्थस्थलों, गंगा तट, चारधाम एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों की पावन भूमि पर कथा कहने और सुनने का अपना विशेष महात्म्य है। लेकिन साक्षात् जगतजननी माँ जगदम्बा के श्रीचरणों के सम्मुख बैठकर रामकथा का वाचन करना और श्रद्धापूर्वक उसका श्रवण करना परम सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि केवल कथा का आयोजन करने या उसे सुन लेने मात्र से जीवन में धर्म और सत्कर्म का प्रकाश नहीं फैलता, बल्कि कथा में निहित आदर्शों को अपने आचरण में उतारना आवश्यक है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, प्रेम, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की शिक्षा देता है। वहीं, अयोध्या धाम से आए संगीत मंडली के कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।किंजर में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
इनसेट कलश स्थापना के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना किंजर, निज संवाददाता। सोमवार को कलश स्थापना के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई इस मौके पर किंजर बाजार स्थित दुर्गा मंडप किंजर थाना मोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर कुर्था रोड में माता काली की प्रतिमा स्थापना स्थल नगला ग्राम स्थित दुर्गा माता की स्थापना स्थल शांतिपूरम झिकटिया शंकरपुर इमामगंज अत्ताउल्लाह इब्राहिमपुर हाजीपुर आदि स्थानों पर जहां-जहां माता की नौ दिवसीय पाठ प्रारंभ है वहां विधि पूर्वक दुर्गा सप्तशती का पाठ विद्वान पुरोहितों द्वारा किया जा रहा है वहीं प्रति दिन संध्या के समय माता की भव्य आरती मंगल करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है। फोटो- 12 अक्टूबर अरवल- 23 कैप्शन- अरवल जिले के करपी डीह में नवरात्र पर आयोजित श्रीराम कथा को सुनने के लिए सोमवार को लगी रही भीड़।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦करपी डीह में श्रीराम कथा का वाचन किसने किया?−
अयोध्या धाम से आए कथावाचक मानसश्री मनीष जी ने श्रीराम कथा का वाचन किया।
✦कथावाचक ने श्रीराम कथा के आदर्शों के बारे में क्या संदेश दिया?+
✦कलश स्थापना के दूसरे दिन किस देवी की आराधना की गई?+

