Jahanabad News: किंजर कुर्था मोड़ पर जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: किंजर कुर्था मोड़ पर जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति किंजर कुर्था मोड़ पर जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति

Jahanabad News: किंजर कुर्था मोड़ पर जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति

Jahanabad News: किंजर ,एक संवाददाता किंजर कुर्था मोड़ स्थित एनएच 33 मुख्य मार्ग पर थोड़ी सी बारिश हो जाने के कारण विगत एक माह से जल जमाव बना हुआ है। जिसके चलते छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, वृद्धजन, साइकिल सवार और बाइक सवार को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जहानाबाद, कुर्था और पालीगंज से अरवल तथा अरवल से जहानाबाद जाने वाले बाइक सवार लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जो भी व्यक्ति इस जल जमाव से होकर गुजरते हैं तो वे स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी कोसते हैं। कई महिला बाइक सवार तो संतुलन गड़बड़ा आने पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं।

फिर भी जिला प्रशासन और करपी प्रखंड प्रशासन की ओर से जल जमाव को निकालने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। 14 अगस्त जेहाना- 18 फोटो कैप्सन- किंजर स्थित एनएच 33 पर जलभराव के बीच आते जाते वाहन चालक

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: किंजर कुर्था मोड़ पर जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति