राजा बाजार के मोहल्ले की सड़कों की हालत खराब
पैदल चलने में भी लोगों को हो रही भारी परेशानी, शहर के राजा बाजार इलाके की सड़कें इस कदर खराब हो गयी है कि थोड़ी सी बारिश होने पर गड्ढे में भरे पानी या फिर कीचड़ से सनी सड़कों पर चलने को लोग विवश रहते हैं।

पैदल चलने में भी लोगों को हो रही भारी परेशानी नहीं बनी बाजार समिति रोड की जर्जर सड़क, अब जमा है पानी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार इलाके की सड़कें इस कदर खराब हो गयी है कि थोड़ी सी बारिश होने पर गड्ढे में भरे पानी या फिर कीचड़ से सनी सड़कों पर चलने को लोग विवश रहते हैं। वर्तमान समय मे सड़कों पर उभरे गड्ढे में अब पानी भर गया है।
सड़कों की स्थिति
सोमवार की शाम हुई बेमौसम बारिश से बाजार समिति रोड की जर्जर सड़क पर पानी भर गया है जिसमे लोग गिर जा रहे हैं। आमलोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।। लोग सहज ढंग से उसपर नही चल पा रहे हैं। यह समस्या लंबे समय से है। संकट मोचन मंदिर से उत्तर बाजार समिति रोड और राजा बाजार के सत्संग नगर के मोहल्लों में जाने वाली सड़कों की हालत ज्यादा ही खराब है। इस इलाके में घनी आबादी बस गई है।
बच्चों और महिलाओं पर प्रभाव
इन रास्तों पर चलने में ज्यादातर बच्चे और महिलाओं को संकट झेलना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क को ठीक करने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था लेकिन कोई सुनबाई नही हुई। अब थोड़ी सी बारिश होते हीं घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल ले जाने या महिलाओं को बाजार जाने में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। राजा बाजार के नए बसावट वाले इलाके की भी सड़कें एकदम खराब है। कई गलियों व सड़कों का पक्कीकरण भी नहीं हुआ है। लोगों में रोष इस बात का है कि बदहाली को ठीक करने में जनप्रतिनिधियों ने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिणाम यह है कि लोग परेशान हैं। फोटो- 06 मई जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित राजाबाजार बाजार समिति रोड में जमा गंदा पानी।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


