Jahanabad News: सावन महोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता।चेयरमैन अक्षय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। बाल विद्या मंदिर की दोनों शाखाओं में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का महत्व
चेयरमैन अक्षय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सावन महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, गजरी गायन एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक और मनमोहक कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं गजरी गायन की मधुर प्रस्तुतियों ने सावन के पारंपरिक और सांस्कृतिक रंग को जीवंत कर दिया।
संस्कृति का संरक्षण
वहीं विद्यालय के निदेशक अमृत नरायण ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। सावन महोत्सव जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बाल विद्या मंदिर का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, आत्मविश्वासी और प्रतिभाशाली नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। फोटो- 26 अगस्त जेहाना- 02 कैप्शन- शहर स्थित बाल विद्या मंदिर में बुधवार को आयोजित सावन महोत्सव में शामिल विद्यार्थी।


