Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSaraswati Shishu Mandir Celebrates 47th Foundation Day with Enthusiasm and Devotion
सरस्वती शिशु मंदिर का मना 47 वां स्थापना दिवस दीप

सरस्वती शिशु मंदिर का मना 47 वां स्थापना दिवस दीप

संक्षेप:

जहानाबाद, नगर संवाददाता। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित अतिथियों के स्वागत एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण के साथ किया गया।

Jan 01, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर का 47 वां स्थापना दिवस दीप यज्ञ के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के सचिव देवांशु दीपक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित अतिथियों के स्वागत एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि 1 जनवरी 1979 को सरस्वती शिशु मंदिर की नींव रखी गई थी। उस समय जहानाबाद समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों नोनू चंद्र भास्कर, वामेश्वर प्रसाद सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद, हीरालाल केसरी, मुरारी जी, जयप्रकाश जी सहित अन्य समाजसेवियों ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से इस विद्यालय की स्थापना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभा को संबोधित करते हुए देवांशु दीपक ने कहा कि विद्यालय अपनी मूल अवधारणा पर निरंतर अग्रसर है। जो भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर विद्यालय को जहानाबाद के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विभा शाही, ममता कुमारी, माधुरी कुमारी, रूपा कुमारी, अनु कुमारी, रेखा मिश्रा, अमर कल्याण, साकेत कुमार, तेजस्वी कुमार, शशि भूषण, अशोक सिंह, गौतम, सुबोध कुमार की उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन में विद्यालय की छात्रा करुणा प्रिया एवं ज्योतिराज ने विशेष भूमिका निभाई। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।