प्रो संजीव को जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

Mar 31, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, निज संवाददाता।जिला अध्यक्ष के पर मनोनीत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे नेता विपक्ष माननीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, श्री...

प्रो संजीव को जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रो संजीव कुमार जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के नये अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी। जिला अध्यक्ष के पर मनोनीत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे नेता विपक्ष माननीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, श्री कृष्णाअल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी को हार्दिक बधाई दी है। नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि संजीव कुमार एक कर्मठ एवं जुझारू नेता रहे हैं। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन के मजबुती के लिए काम करते रहे हैं। इनका सभी जाति धर्म एवं संप्रदाय के लोगों के बिच अच्छा संबंध रहा है।

आशा है इनके अध्यक्ष बनने पर जिले में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को पुन: मजबुती के साथ प्राप्त करेगी और आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा में परचम पहराएगी। बधाई देने वालों में प्रो भुषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष प्रो खलील अंसारी, निवर्तमान अध्यक्ष इश्तियाक आजम, अशोक कुमार प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा, नवीन शर्मा, रामप्रवेश ठाकुर, प्रेम कुमार, वशिमुलहक रुस्तम, कामरान हुसैन, अयुब अंसारी, प्रो देवेंद्र यादव, गौरीशंकर यादव, रामजी प्रसाद, भोला शाह, चंद्रिका प्रसाद मंडल, संजय यादव, शशिकांत शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, धनंजय कुमार सिंह, धनंजय प्रभाकर, चितरंजन सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, मिथलेश पाण्डेय, मनोज कुमार, ध्रुव केशरी, कमलेश कुशवाहा, आबिद मजिद इराकी, हेमन्त कुमार, अभिनव कुमार सुमन, अंबिका यादव, सुबोध शर्मा, नागेन्द्र चंद्रवंशी, विकास कुमार, दुर्गेश पाण्डेय, विनय यादव, उमर आजाद सहित कई नेता शामिल हैं। फोटो- 31 मार्च जेहाना- 24 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में मंगलवार को कांगे्रस जिला कमेटी के नये अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार को बधाई देते कांग्रेस नेता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।