
उर्दू मध्य विद्यालय के हेड मास्टर को राजकीय सम्मान
5 सितंबर को पटना में गवर्नर करेंगे सम्मानित , जिले के शहर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार को राजकीय सम्मान के लिए चुना गया है।
5 सितंबर को पटना में गवर्नर करेंगे सम्मानित संजय कुमार को पहले भी शिक्षक दिवस पर मिल चुका है पुरस्कार जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिले के शहर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार को राजकीय सम्मान के लिए चुना गया है। शुक्रवार 5 सितंबर को पटना में गवर्नर के हाथ हो संजय कुमार को सम्मानित किया जाएगा। जहानाबाद जिले से इकलौते हेड मास्टर है जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया। बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले 72 अध्यापकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
इसमें प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अलाव उर्दू विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हैं। खास बात यह कि चयनित अध्यापकों में 29 महिला और 43 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। बुधवार को शिक्षा विभाग की निदेशक (प्राथमिक) के द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की गई। इन अध्यापकों को पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित राजकीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार ने इसे अपने स्कूल के साथ ही जिले का सम्मान बताया है। वहीं स्कूल के शिक्षकों और छात्रों में भी हेड मास्टर के राजकीय सम्मान मिलने से खुशी देखी जा रही है। फोटो- 04 सितम्बर जेहाना- 32 कैप्शन- जिले के शहर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में बैठे शिक्षक संजय कुमार।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




