Jahanabad News: अम्मा बिगहा में रुद्रचंडी महायज्ञ के दौरान उमड़ रहे श्रद्धालु
Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता।महायज्ञ के दौरान मां कामाख्या शक्तिपीठ के प्रख्यात साधक पंडित राकेश जी महाराज ने अपने प्रवचन में यज्ञ के उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण और संस्कार जागृति पर प्रकाश डाला।

यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण और संस्कार जागृति का संदेश
Jahanabad News:
करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चौहर मानपुर और अम्मा बिगहा गांव में आयोजित श्री श्री रुद्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत देवी कथा से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान मां कामाख्या शक्तिपीठ के प्रख्यात साधक पंडित राकेश जी महाराज ने अपने प्रवचन में यज्ञ के उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण और संस्कार जागृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता उसके युग से नहीं, बल्कि उसके कर्म, साहस, प्रतिभा और समाज के प्रति योगदान से आंकी जानी चाहिए। आज भी महिला और पुरुष अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। पंडित राकेश जी महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों से मिलने वाली शिक्षाओं को जीवन में अपनाने तथा सदाचार, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा और प्रवचन का लाभ उठा रहे हैं। इस दौरान शहर तेलपा थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान और एसआई प्रियतम कुमार भी यज्ञ स्थल पहुंचे और स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। फोटो- 14 अक्टूबर अरवल- 23 कैप्शन- अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के चौहर मानपुर अम्मा बिगहा गांव में आयोजित श्रीश्री रुद्रचंडी महायज्ञ में प्रवचन करते मां कामाख्या शक्ति पीठ के प्रख्यात पंडित राकेश जी महाराज व अन्य अतिथि।


