Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsRudra Mahayagya and Shiv Pran Pratishtha Festival Kicks Off with Flag Hoisting in Mahavirganj Village
महावीरगंज गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

महावीरगंज गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

संक्षेप:

ध्वजारोहण से पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल, प्रखंड क्षेत्र के महावीरगंज गांव में आगामी रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया...

Jan 16, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

ध्वजारोहण से पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का होगा समापन करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीरगंज गांव में आगामी रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्यों द्वारा झंडा स्थापित कर महायज्ञ के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रतिदिन कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राकेश बाबा श्रद्धालुओं को भगवान शिव के महात्म्य, भक्ति, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महायज्ञ के दौरान हवन-पूजन, रूद्राभिषेक, यज्ञ मंडप परिक्रमा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद उर्फ लूटन बिंद, उपाध्यक्ष निर्मल बिंद, सचिव मुन्ना कुमार उप सचिव जगदेव पंडित, राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष लालदेव बिंद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 8 फरवरी को जलभरी यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात 9 फरवरी से विधिवत रूप से रूद्र महायज्ञ का आरंभ होगा। प्रतिदिन यज्ञशाला में आहुतियां दी जाएंगी और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। वहीं 15 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। फोटो- 16 जनवरी अरवल- 08 कैप्शन- करपी प्रखंड के महावीरगंज गांव में रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण करते संत व ग्रामीण।