आरटीई के तहत 372 बच्चे मुफ्त में निजी स्कूलों में करेंगे पढ़ाई
जिले में आरटीई के तीसरे चरण की लॉटरी संपन्न, इस पारदर्शी एवं पूर्णत: कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से जिले के विभिन्न निजी प्रारंभिक विद्यालयों के लिए कुल 372 बच्चों का चयन किया गया जिससे अब ये...

जिले में आरटीई के तीसरे चरण की लॉटरी संपन्न जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन रैंडमाइजेशन (लॉटरी) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
लॉटरी प्रक्रिया का परिणाम
इस पारदर्शी एवं पूर्णत: कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से जिले के विभिन्न निजी प्रारंभिक विद्यालयों के लिए कुल 372 बच्चों का चयन किया गया जिससे अब ये बच्चे निजी स्कूलों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताया कि आरटीई अधिनियम तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीट का प्रावधान वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है।
चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता
उन्होंने कहा कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त है, इसमें सभी पात्र बच्चों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाता है। लॉटरी प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया अभिभावकों, निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण हुई। नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निजी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चयनित बच्चों का विद्यालयों में स्वागत सकारात्मक वातावरण में किया जाए तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षा विभाग की निगरानी
शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति विश्वास एवं उत्साह देखा गया। फोटो- 05 मई जेहाना- 12 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में मंगलवार को निजी स्कूल में एडमिशन को लेकर पूर्णत: कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से लॉटरी निकालते डीईओ सरस्वती कुमारी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


