Jahanabad News: मखदुमपुर बाजार में किराना दुकान से हजारों की चोरी

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता।जो निकट में है वार्ड नंबर 14 में स्थित है। सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ है।

Jahanabad News: मखदुमपुर बाजार में किराना दुकान से हजारों की चोरी

Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार के पाई बिगहा मोड पर स्थित एक किराना दुकान में मंगलवार की रात चोरी कर ली गई। दुकान मिथिलेश साव की थी। दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर अपने आवास चला गया था। जो निकट में है वार्ड नंबर 14 में स्थित है। सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ है। काउंटर में रखा हुआ रुपया गायब था। इसके अलावा कई कीमती सामान ही गायब हैं। दुकानदार के अनुसार काउंटर पर 60000 नगद और 15 000 का सिक्का था। ड्राई फूड एवं अन्य कीमती मसाले की चोरी हुई है।

दुकानदार के अनुसार करीब डेढ़ से 2 लख रुपए का नुकसान हुआ है। चोर लोग पीछे के रास्ते से सीढी का ताला काट कर दुकान में प्रवेश कर गए। इसकी सूचना मखदुमपुर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद मखदुमपुर थाने की पुलिस पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया है। इस संबंध में अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही है। बता दें कि मखदुमपुर बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: मखदुमपुर बाजार में किराना दुकान से हजारों की चोरी