ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादकृषि कानून की वापसी पर राजद ने निकाला विजय जुलूस

कृषि कानून की वापसी पर राजद ने निकाला विजय जुलूस

जहानाबाद। निज प्रतिनिधि पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में विजय जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव और मखदुमपुर के विधायक सतीश कुमार के अलावा पार्टी के...

कृषि कानून की वापसी पर राजद ने निकाला विजय जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादFri, 26 Nov 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद। निज प्रतिनिधि

प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसे किसानों की जीत बताते हुए शुक्रवार को शहर में विजय जुलूस निकाला। स्थानीय अंबेडकर चौक से अरवल मोड़ तक जुलूस में शामिल लोग किसान एकता जिंदाबाद और केंद्र सरकार के विरोध में के नारे लगा रहे थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में विजय जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव और मखदुमपुर के विधायक सतीश कुमार के अलावा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर स्थानीय विधायक ने कहा कि एक साल से किसान प्रधानमंत्री के द्वारा थोपे गए काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत थे। विरोध प्रदर्शन लगातार किया जा रहा था। अंत में प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन के सामने घुटने टेके और तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। दोनो विधायको ने इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी और धरना - प्रदर्शन में शामिल रहने वाले क्रांतिकारी किसानों के हिम्मत और जज्बे को सलाम किया। विजय जुलूस में परमहंस राय, मनोज यादव, बैकुंठ यादव, नागेंद्र मेहता, अनिल पासवान, संजय कुमार समेत पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

फोटो-26 नवम्बर जेहाना-06

कैप्शन-राजद द्वारा निकाली गई विजय जुलूस में शामिल राजद विधायक व कार्यकर्ता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें