एनएच 139 का चौड़ीकरण नहीं होने से बढ़ रही दुर्घटनाएं

Mar 31, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

वाहनों के दबाव के कारण आए दिन लगता है जाम , एनएच 139 का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

एनएच 139 का चौड़ीकरण नहीं होने से बढ़ रही दुर्घटनाएं

वाहनों के दबाव के कारण आए दिन लगता है जाम जाम के कारण लोगों को हो रही परेशानी मेहंदिया, निज संवाददाता एनएच 139 का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संकरी सड़क, जगह-जगह गड्ढे तथा बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एनएच 139 के चौड़ीकरण की मांग तेज कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का कहना है कि यह सड़क काफी व्यस्त सड़क है।

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को पास देने में काफी परेशानी होती है, जिससे दुर्घटनाएं हो जाती है। कई जगह सड़क किनारे टूट-फूट की स्थिति भी बनी हुई है, जो दुर्घटना का मुख्य कारण बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 139 के चौड़ीकरण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से अविलंब एन एच 139 का चौड़ीकरण कराने, सड़क की मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फोटो- 31 मार्च अरवल- 21 कैप्शन- अरवल बाजार में सोमवार को लगी जाम में फंसे वाहन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।