Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsRice Harvest Experiment in Khaira Agricultural Assessment for Improved Productivity
कुर्था प्रखंड के खैरा में धान फसल कटनी प्रयोग का हुआ आयोजन

कुर्था प्रखंड के खैरा में धान फसल कटनी प्रयोग का हुआ आयोजन

संक्षेप:

अरवल, निज प्रतिनिधि।धान फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य क्षेत्र में धान उत्पादन की वास्तविक उत्पादकता, प्रति इकाई क्षेत्रफल उपज, तथा कृषि तकनीकों की प्रभावशीलता का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करना है।

Nov 19, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज प्रतिनिधि। कुर्था प्रखंड अंतर्गत ग्राम खैरा में धान फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कृषि मूल्यांकन कार्य जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार एवं उप निदेशक, लघु जल संसाधन विभाग के प्रत्यक्ष सुपरविजन में किया गया। धान फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य क्षेत्र में धान उत्पादन की वास्तविक उत्पादकता, प्रति इकाई क्षेत्रफल उपज, तथा कृषि तकनीकों की प्रभावशीलता का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करना है। निर्धारित प्लॉटों पर मानक पद्धति के अनुरूप कटाई, नाप-जोख, वजन एवं उत्पादकता का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, आत्मा टीम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण से सबंधित व्यवहारिक सुझाव दिए गए। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग किसान हित में बनाई जाने वाली कृषि नीतियों एवं योजनाओं के लिए आधारभूत तत्व है। इस प्रयोग से प्राप्त वास्तविक आंकड़े जिले में वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन, उपज वृद्धि एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। सभी प्रखंडों में यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ कराया जाए। उप निदेशक ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि फसल कटनी प्रयोग के परिणाम आगामी खरीफ मौसम की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इस प्रयोग से तैयार रिपोर्ट न केवल जिले स्तर पर, बल्कि राज्य एवं प्रमंडल स्तर पर कृषि योजनाओं के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। फोटो- 19 नवम्बर अरवल- 13 कैप्शन- अरवल के ग्रामीण क्षेत्र स्थित बधार में बुधवार को धान की प्रति इकाई क्षेत्रफल उपज की जानकारी के लिए कटनी कराते अधिकारी।