सहयोग शिविर से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निपटारा

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई आयोजित , जिला पदाधिकारी अमृषा बैन्स की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को सभी जिला स्तरीय...

सहयोग शिविर से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निपटारा

सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई आयोजित सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया अरवल, निज प्रतिनिधि।

बैठक का आयोजन

जिला पदाधिकारी अमृषा बैन्स की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के अनुश्रवण को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर से संबंधित जो भी आवेदन उनके विभाग से संबंधित लंबित है, उनका निष्पादन त्वरित रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को शिविर के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

निर्देश और समन्वय

जिला पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी आवेदन के निष्पादन में अन्य विभागों के समन्वय अथवा सहयोग की आवश्यकता हो, तो संबंधित विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करें तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन अपने प्रत्यक्ष अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण में कराना सुनिश्चित करें।

सुविधाओं की तैयारी

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। जिला पदाधिकारी ने शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं जैसे बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन काउंटर, विभागचार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, जनसुविधाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, अत: इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। फोटो- 18 मई अरवल- 04 कैप्शन- अरवल कलेक्टे्रट स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करती डीएम अमृषा बैंस।

सामान्य प्रश्न

समीक्षा बैठक का आयोजन कब हुआ?
समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।