अभिलेखों की त्रुटि दूर करने  में उपयोगी साबित होगा अभियान : डीएम बॉटम

अभिलेखों की त्रुटि दूर करने में उपयोगी साबित होगा अभियान : डीएम बॉटम

संक्षेप:

महीने भर चलने वाले राजस्व अभियान की शुरुआत , डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि राजस्व महा अभियान जमीन मालिकों के हित में एक अत्यंत उपयोगी सरकारी व प्रशासनिक अभियान है।

Aug 16, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

महीने भर चलने वाले राजस्व अभियान की शुरुआत आम लोगों के दरवाजे तक पहुंचेगी टीम जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि राजस्व महा अभियान जमीन मालिकों के हित में एक अत्यंत उपयोगी सरकारी व प्रशासनिक अभियान है। दरवाजे पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का यह अभियान जमीन के मालिकों के व्यापक हित में है। ऐसे में जमीन मालिकों को जागरूक होकर लगभग महीने भर चलने वाले अभियान में अपनी जमीन से संबंधित दिक्कतों व परेशानियों को दूर कराने के लिए खुद भी आगे आना चाहिए। इधर शनिवार से जिले में राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार सिन्हा तथा बंदोबस्त पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने विभिन्न पंचायतों के गावों में जाकर जमाबंदी वितरण कार्य का निरीक्षण किया। वरीय अधिकारियों ने मौके पर भी रैयतों के बीच जमाबंदी का वितरण किया। इस दौरान राजस्व मामलों से जुड़े अधिकारियों में ग्रामीणों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया। बंदोबस्त पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि भूमि अभिलेखों की शुद्धता केवल प्रशासनिक कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक रैयत के जीवन में स्थायित्व, पारदर्शिता और सुरक्षा का आधार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राजस्व महाअभियान केवल कागजी सुधार का उपक्रम नहीं है, बल्कि यह रैयतों को सशक्त बनाने की एक ठोस पहल है। एडीएम ने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों के लिए “समस्या का स्थायी समाधान” लेकर आया है। जिले के प्रत्येक पंचायत और गांव तक इस महाअभियान को पहुंचाने की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसके तहत विशेष शिविर आयोजित होंगे, जहाँ रैयतों के जमीन संबंधी त्रुटियों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। विवादित मामलों को भी नियमानुसार सुलझाया जाएगा, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। “दरवाजे पर ही समाधान” की सुविधा से अब रैयतों को अतिरिक्त समय और श्रम की बचत होगी। अभियान की सफलता ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर होगी। अपर समाहर्ता ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जाँच अवश्य कराएँ और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी मोहम्मद नवाजिश अख्तर द्वारा शनिवार को सदर अंचल के गोनवां एवं पंडुई पंचायत में निरीक्षण-भ्रमण किया गया। उनके साथ प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व) होमा इरफान तथा सदर अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम भी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिले के सभी अंचलों में वरीय पदाधिकारी अभियान के निरीक्षण हेतु विभिन्न पंचायतों में पहुंचे। घोसी अंचल में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, हुलासगंज में जिला भू अर्जन पदाधिकारी चंद्र किशोर, मखदुमपुर में निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण रोहित कुमार मिश्रा, रतनी फरीदपुर में वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद ने कई पंचायतों का निरीक्षण किया तथा जमाबंदी वितरण कार्य की समीक्षा की। फोटो- 16 अगस्त जेहाना- 41 कैप्शन- रतनी प्रखंड के नेहालपुर गांव में राजस्व महाअभियान की शुरुआत करते अंचलाधिकारी।