पीएचसी रतनी में चिकित्सा पदाधिकारी एवं तीन एएनएम को दी गई विदाई

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

रतनी, निज संवाददाता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत कुमार ने की। वहीं संचालन स्वास्थ्य प्रशिक्षक कृष्ण अंबुज कुमार ने किया।

पीएचसी रतनी में चिकित्सा पदाधिकारी एवं तीन एएनएम को दी गई विदाई

रतनी, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनी में शनिवार को समारोह आयोजित कर चिकित्सा पदाधिकारी जय किशोर प्रसाद यादव एवं तीन एएनएम मंजू सिंह, गीता देवी एवं मीना कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत कुमार ने की। वहीं संचालन स्वास्थ्य प्रशिक्षक कृष्ण अंबुज कुमार ने किया।

समारोह का उद्देश्य

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। सभी को एक दिन अपने विभाग से सेवानिवृत्ति लेनी पड़ती है। सरकारी नौकरी में लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुराने लोग सेवानिवृत्त होते रहते हैं तथा नए लोग उस खाली जगह को भरने के लिए आते रहते हैं।

सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी का योगदान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सेवानिवृत चिकित्सा पदाधिकारी जय किशोर प्रसाद यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा के हुए समय से अस्पताल आते जाते रहते थे रिटायरमेंट के उपरांत भी हम लोगों को दिलों में बसे रहेंगे। इस मौके पर उनके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का लगे बीसीएम इन्दल कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक कृष्ण अंबुज कुमार, फार्मासिस्ट आनंद कुमार एवं शंकर कुमार, हेड क्लर्क निशांत कुमार के अलावा सभी एएनएम एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

समारोह का आयोजन कब किया गया था?
समारोह शनिवार को आयोजित किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।