रतनी प्रखंड कार्यालय के पास शौचालयों का निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू
हिन्दुस्तान असर प्रखंड मुख्यालय के पास शौचालयों का निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू किराया गया है।

हिन्दुस्तान असर रतनी, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के पास शौचालयों का निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू किराया गया है। शौचालयों के निर्माण होने से आम लोगों के साथ- साथ कर्मियों को भी सुविधा होगी। विदित हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान अखबार में रतनी प्रखंड मुख्यालय पर बने शौचालय की बदहाल स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा ने इस खबर को गंभीरता से ली और तत्काल प्रमुख के निधि से शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि प्रखंड मुख्यालय में जरूरी कार्य से आने वाली महिला एवं पुरुष को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी।
विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय में लाखों की लागत से अलग-अलग विभागों से पांच बड़े शौचालय का निर्माण करवाया गया था। लेकिन किसी में ताला ही लगा रहता है तो कुछ का हालात जर्जर हो गया था। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने शौचालय भी खराब पड़ा था। जिससे प्रखंड मुख्यालय में जरूरी कार्य से आने वाली महिला एवं लोगों को लगा कि प्रखंड मुख्यालय में खुले में शौच करने के लिए विवश होना पड़ता था। वहीं मनरेगा कार्यालय के पास बना शौचालय बन्द रहता था। एसएफआई गोदाम बने शौचालय की हालत जीर्ण शीर्ण हो गयी थी। जिसके आस पास झाड़ जंगल उग गए थे। लेकिन प्रशासन के द्वारा फिर से सभी शौचालयों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके साथ पानी एवं अन्य सुविधाएं बहाल की जा रही है ताकि लोग इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकें। फोटो- 13 फरवरी जेहाना- 24 कैप्शन- रतनी प्रखंड स्थित स्वच्छता भवन कार्यालय के समीप बन रहा शौचालय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



