घोसी में श्री राम कथा को लेकर निकल गई कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

घोसी, निज संवाददाता।घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार स्थित जगन्नाथ मार्केट के समीप आयोजित श्रीराम कथा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकली गई।

घोसी में श्री राम कथा को लेकर निकल गई कलश यात्रा

घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार स्थित जगन्नाथ मार्केट के समीप आयोजित श्रीराम कथा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकली गई। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु लाल पीले वस्त्रों में माथे पर कलश लेकर ढोल बाजों के साथ पैदल मार्च करते हुए शर्मा के फल्गु नदी घाट पहुंचे जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरनी का कार्य संपन्न हुआ।

कथा का आयोजन

इस संदर्भ में आयोजन कमेटी के सदस्य राम इकबाल केवट ने बताया कि यह कथा रविवार से लेकर आगामी 16 जून तक चलेगा जिसमें दिन में पूजा पाठ एवं रात्रि में मुकुंदाचार्य जी महाराज के तत्वाधान में प्रवचन का काम संपन्न होगा। इसको लेकर यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल का आयोजन किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कथा श्रवन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।

सुरक्षा के इंतजाम

कथा को लेकर आसपास के इलाकों में काफी प्रचार प्रसार भी किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कथा में भाग ले सके और अपने जीवन के मूल उद्देश्य को समझ सके। कथा के आयोजन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। शाम के 6 बजे से लेकर 11 बजे तक पुलिस बल की विशेष गस्त गाड़ी इलाके में घूमेगी ताकि कथा में आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के परेशानियों का सामना ना करना पड़े। फोटो- 07 जून जेहाना- 04 कैप्शन- घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार में रविवार को आयोजित श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

प्रश्न और उत्तर

श्रीराम कथा कब तक चलेगी?
यह कथा रविवार से लेकर आगामी 16 जून तक चलेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।