सोहसा में ठनका गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर जला

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

किंजर, एक संवाददाता , इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पावर सबस्टेशन से बिजली काट दी गई थी। ग्रामीणों ने समझा कि ऊपर से ही बिजली कटी हुई है।

सोहसा में ठनका गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर जला

किंजर, एक संवाददाता किंजर पंचायत क्षेत्र के सोहसा ग्राम में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पावर सबस्टेशन से बिजली काट दी गई थी। ग्रामीणों ने समझा कि ऊपर से ही बिजली कटी हुई है। लेकिन सुबह वर्षा के समय कड़ाके की आवाज नजदीक में ही सुनाई दी थी। जब सब जगह बिजली आई तो यहां बिजली नहीं जल रही थी तब ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री को बुलाकर जांच करवाया तो मिस्त्री ने बताया कि ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है। विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में अंधेरा पसर गया है।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग विद्युत कार्यपालक अभियंता से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।