Jahanabad News: भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में 62 मामलों की हुई सुनवाई
Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाताआयोजित जनता दरबार में जिले भर में भूमि विवाद से संबंधित कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई। जहानाबाद अंचल में 12, मखदुमपुर में 10, काको में 07, घोसी में 09, रतनी फरीदपुर में 03,...

Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में शनिवारीय भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया। संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त मामलों की सुनवाई की गई तथा नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई की गई। आयोजित जनता दरबार में जिले भर में भूमि विवाद से संबंधित कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई। जहानाबाद अंचल में 12, मखदुमपुर में 10, काको में 07, घोसी में 09, रतनी फरीदपुर में 03, हुलासगंज में 06 तथा मोदनगंज में 15 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को विधिवत नोटिस तामिला कराते हुए उनकी उपस्थिति में सुनवाई की जाए तथा तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए यथासंभव त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है।


