Jahanabad News: जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन स्पॉट निष्पादन

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट एवं अन्य विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान आम लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 16 मामले प्रस्तुत किए।

Jahanabad News: जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन स्पॉट निष्पादन

Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट एवं अन्य विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान आम लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 16 मामले प्रस्तुत किए। थानाध्यक्ष ने सभी मामलों की एक-एक कर सुनवाई की तथा चार मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सुनवाई करते हुए निर्धारित समय में समाधान करने को कहा गया।

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में आने वाले मामलों की गंभीरता से सुनवाई कर नियमानुसार निष्पादन किया जाता है। शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामले अधिक आए। इन मामलों के समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को अगले जनता दरबार तक निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। इस मौके पर सदर थाने के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई, चार का ऑन स्पॉट निष्पादन