Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPublic Court Held in Arwal Issues from Land Disputes to Job Card Renewal Addressed
जनता दरबार में 17 मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में 17 मामलों की हुई सुनवाई

संक्षेप:

अरवल, निज प्रतिनिधि।परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, जमाबंदी, लगान रसीद, दाखिल खारिज, बंटवारा, वेतन भुगतान, अतिक्रमण, अपरहरण, टोला सेवक, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभागों...

Nov 28, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 17 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, जमाबंदी, लगान रसीद, दाखिल खारिज, बंटवारा, वेतन भुगतान, अतिक्रमण, अपरहरण, टोला सेवक, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम हरदिया निवासी रामानुज शर्मा द्वारा बताया गया कि दाखिल खारिज के लिए ऑन लाईन आवेदन अंचलाधिकारी कलेर को किया जा रहा है। पर उनके द्वारा बार-बार निरस्त कर दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम केयाल निवासी रामाधार महतो द्वारा बताया गया कि मेरे पूर्वजों द्वार 11 कत्था जमीन शिव मंदिर के नाम से बख्शीस किया गया है, जो हमारे परिवार के सदस्य द्वारा बल पूर्वक अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। परासी थाना स्थित ग्राम अमरा निवासी सत्येन्द्र पासी द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार का व्यक्ति हूं। मेरा जॉब कार्ड बना हुआ था जो नवीकरण के अभाव में निरस्त हो गया है। मुझे जॉब कार्ड नवीकरण करते हुए संचालित करवाने की कृपा की जाए। फोटो- 28 नवम्बर अरवल- 08 कैप्शन- अरवल में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते एडीएम रवि प्रसाद चौहान।