जनकपुर धाम घाट से बालू निकासी पर लगे रोक

Dec 07, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जनकपुर धाम से बालू निकासी के खिलाफ स्थानीय लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। एक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन को सूचना दी जाए कि इस क्षेत्र से बालू निकासी नहीं होने दी जाएगी। लोग इसे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

जनकपुर धाम घाट से बालू निकासी पर लगे रोक

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनकपुर धाम से बालू निकासी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी जाए छात्र-छात्राओं की इसी घनी आबादी से आना-जाना होता है, इस रास्ते से बालू निकासी करना उचित नहीं है। अरवल, निज संवाददाता। जनकपुर सोन नदी घाट से बालू निकासी के खिलाफ जनता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की तैयारी में है। इस संबंध में शाही मोहल्ला, पुरानी अरवल और नदी किनारे के लोगों ने जनकपुर घाट से बालू निकासी पर रोक लगाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में युवा एवं बुजुर्ग के अलावा महिलाएं शामिल हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनकपुर धाम से बालू निकासी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी जाए कि हर हालत में जनकपुर धाम से बालू निकासी नहीं होने दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि इस रास्ते में जनकपुर धाम पर प्रतिदिन सैकड़ो लोग श्मशान घाट में मुर्दों को लेकर अंतिम संस्कार में आते हैं एवं जनकपुर धाम मंदिर पर पूजा पाठ एवं हिन्दू समुदाय के शादी विवाह के लिए आते हैं। पवित्र छठ की पूजा, गंगा स्नान एवं मकर संक्रांति जनकपुर धाम में मनाया जाता है। इसी रास्ते में हज़रत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह आले का मजार है जिससे सैकड़ो लोग प्रतिदिन सभी समुदाय के लोग इसी रास्ते से आना जाना करते हैं। छात्र-छात्राओं की इसी घनी आबादी से आना-जाना होता है। इस रास्ते से बालू निकासी करना उचित नहीं है। अरवल सहार पुल के निकट मल्ही पट्टी के रास्ते से पूर्व में बालू निकासी ट्रक से किया जाता था। बैठक में मो मुश्ताक शाह, संजय कुमार, मो बसरुद्दीन शाह, पप्पू कुमार, मो जमालुद्दीन, मो सलमान खान, मो राशिद शाह, खुर्शीद आलम, जीशान खान, मो अरमान हुसैन नसीमा खातून, रेहाना खातून, ज़हदा खातून सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। फोटो- 07 दिसंबर अरवल- 08 कैप्शन- अरवल के जनकपुर स्थित सोन नदी घाट से बालू निकासी पर रोक लगाने के लिए रविवार को आवाज बुलंद करते आम लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।