Jahanabad News दो पुलिस अधिकारियों को सार्जेंट मेजर में मिला प्रमोशन
Jahanabad News अरवल में पुलिस केंद्र में पदस्थ प्रमोशन से प्रशांत कुमार सिंह और अविनाश कुमार मेजर बनाए गए। पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों को ईमानदारी से काम करने और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारियों की भी उपस्थिति थी।

Jahanabad News अरवल, निज संवाददाता। पुलिस केंद्र अरवल में पदस्थापित प्रशांत कुमार सिंह एवं अविनाश कुमार सार्जेंट से प्रमोशन मिलने के बाद मेजर बनाऐ गए। प्रमोशन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दोनों पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा स्टार लगाकर मेजर पद पर प्रोन्नति दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रमोशन के बाद दोनों को पुलिस पदाधिकारी मेजर बन गए हैं। दोनों पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा, उस निर्देश को पालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा की दोनों पुलिस पदाधिकारी पुलिसिंग कार्य को पूरी मजबूती से करेंगे।
इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी हरीश कुमार सिंहा, लाइन डीएसपी ओम प्रकाश अरुण एवं जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 30 जून अरवल- 08 कैप्शन- अरवल स्थित पुलिस कार्यालय में प्रमोशन के बाद मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी को स्टार लगाते पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


