स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के विरोध में मचाया हंगामा
शहर के मलहचक मोड़ स्थित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय का है मामला, केस दर्ज, शहर के मलहचक मोड़ स्थित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय का है मामला, केस दर्ज

शहर के मलहचक मोड़ स्थित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय का है मामला, केस दर्ज छठी क्लास की छात्रा की मां ने हेड मास्टर पर दर्ज करायी प्राथमिकी तीन छात्राओं ने कई दिनों से गंदी हरकत करने का लगाया आरोप पुलिस कर रही जांच, हंगामा के दौरान स्कूल छोड़कर फरार हो गया प्रधानाध्यापक जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के मलहचक मोड़ के समीप संचालित राजकीयकृत उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तीन छात्राओं के साथ स्कूल के हेड मास्टर के द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगा बुधवार की सुबह ऊक्त स्कूल में परिजनों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा मचाया।
इस दौरान मौका पाकर प्रधानाध्यापक संजय कुमार वहां से फरार हो गए। आरोप लगाया जा रहा था कि उक्त हेड मास्टर विगत कई दिनों से स्कूल की छात्राओं के साथ गंदी हरकत करते हैं। उनके प्राइवेट पार्ट को छूते हैं। साथ ही घर में किसी को कहने पर मारने की धमकी देते हैं। इस आरोप के संबंध में शहर के जाफरगंज मोहल्ला की निवासी और छठी क्लास की एक छात्र की मां रिजवाना खातून के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। हेडमास्टर की शिकायत लेकर नगर थाने में एक छात्रा और उसकी दो सहेली के अलावे उनके अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग आए थे। इस आरोप के आलोक में प्रधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह विद्यालय में कहीं नहीं मिले। बताया गया है कि हंगामे को देखते हुऎ वह स्कूल से भाग निकले। घटना के संबंध में छठी क्लास में पढ़ने वाली तीन छात्राओं का कहना है कि विगत कई दिनों से प्रधानाध्यापक उन लोगों के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। विरोध जताते हुए जब वह इसकी शिकायत करने की बात अपने अभिभावक से कही तो उन्हें धमकी दिया जाता था। वे लोग डरी रहती थीं। जमीन पर पटककर मारने की धमकी दिया जाता था। यह भी आरोप है कि दो दिन पूर्व भी एक छात्रा के पेट में और दूसरे के पैर में दर्द था। प्रधानाध्यापक उन लोगों को बुलाए और उन्हें गलत तरीके से छुए। छात्राओं का कहना है कि जब उनलोगों ने आपत्ति जताई तो उसे धमकी दी गई। दूसरी छात्रा का आरोप था कि उसे उठक - बैठक कराया गया था, जिससे उसके पैर में दर्द था। उसे चेंबर में बुलाकर उसके पैर दबाने और तेल की मालिश करने की बात कहकर अश्लील हरकत की गयी। छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक की बढ़ती गंदी हरकतों से आजिज़ होकर उनलोगों ने डर त्याग कर साहस जूटाया और इसकी शिकायत अपने अविभावकों से की। गुस्साए परिजन स्कूल में पहुंचकर जताया विरोध बुधवार को बड़ी संख्या में अभिभावक, स्कूल की छात्राएं और मोहल्ले के लोग विद्यालय के परिसर में जमा हो गए। हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोग प्रधानाध्यापक संजय कुमार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार करने की लोग मांग कर रहे थे। इसकी सूचना पाते हीं नगर थाने की पुलिस स्कूल में पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर नियंत्रित किया। कुछ छात्राओं का समूह नगर थाने में पहुंचा। एक छात्रा की मां के बयान पर तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उक्त प्राचार्य ने छात्राओं के साथ गंदी हरकत की। साथ हीं उनके शरीर के प्राइवेट पार्ट को छुने, कपड़े उतारने और परीक्षा में फेल कर देने की धमकी देने का आरोप है। बहारहल आरोपों के आलोक में नगर थाने की पुलिस अग्रेतर अनुसंधान कर रही है। फोटो- 17 दिसंबर जेहाना- 39 कैप्शन- शहर के मलहचक मोड़ स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के बाहर बुधवार को छेड़खानी के विरोध में हंगामा करते लोग। फोटो- 17 दिसंबर जेहाना- 40 कैप्शन- शहर स्थित मलहचक मोड़ स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में बुधवार को छात्रा से छेड़खानी को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


