Jahanabad News: गांधी स्मारक स्कूल स्थित खेल मैदान पर प्रस्तावित जल मीनार का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: अब स्कूल पर एनओसी देने का दवाब, खेल मैदान पर पड़ेगा असर , गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल परिसर स्थित मैदान में प्रस्तावित जल मीनार (पानी टंकी) के निर्माण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को...

Jahanabad News: गांधी स्मारक स्कूल स्थित खेल मैदान पर प्रस्तावित जल मीनार का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Jahanabad News: अब स्कूल पर एनओसी देने का दवाब, खेल मैदान पर पड़ेगा असर जहानाबाद, निज संवाददाता। गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल परिसर स्थित मैदान में प्रस्तावित जल मीनार (पानी टंकी) के निर्माण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों का कहना है कि गांधी स्मारक इंटर विद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। यह नगर का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसके पास अपना विशाल और खुला खेल मैदान उपलब्ध है।

खेल मैदान का महत्व

यह मैदान विगत कई दशकों से हजारों विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास का केंद्र रहा है। प्रतिदिन प्रात: सैकड़ों युवा और वरिष्ठ नागरिक यहां खेल, व्यायाम और भ्रमण कर स्वस्थ लाभ प्राप्त करते हैं। साथ ही जिला स्तरीय सरकारी विद्यालयों की समस्त खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इसी मैदान पर होता रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि समय के साथ इस मैदान का स्वरूप निरंतर संकुचित होता जा रहा है।

जल मीनार का प्रस्ताव

पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तथा कर्पूरी छात्रावास के निर्माण से इसका काफी भाग कम हो चुका है। नगर की बढ़ती जनसंख्या के बीच आमजनों के लिए श्वास लेने और खेलने की यह अंतिम खुली जगह शेष है। वर्तमान में इसी मैदान के एक भाग पर जल मीनार के निर्माण का प्रस्ताव लाया गया है। लोगों का कहना है कि जलमीनार बनने से खेल मैदान स्थायी रूप से संकीर्ण एवं खंडित हो जाएगा, जल मीनार से निरंतर जल रिसाव एवं बहाव से मैदान का बड़ा हिस्सा जलजमाव व कीचड़ से प्रभावित रहेगा, जो खेल के योग्य नहीं रह जाएगा, शहर के बच्चों और युवाओं से उनका एकमात्र खेल का अधिकार छिन जाएगा। नागरिकों का सुझाव है कि इसी परिसर के सटे घोड़ा अस्पताल की विशाल भूमि लंबे समय से खाली, अनुपयोगी एवं अतिक्रमण मुक्त पड़ी हुई है। वह स्थल जल मीनार जैसी जनोपयोगी योजना के लिए अधिक उपयुक्त और तकनीकी रूप से भी सुगम है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जल मीनार के निर्माण से क्या प्रभाव पड़ेगा?−
जल मीनार बनने से खेल मैदान स्थायी रूप से संकीर्ण एवं खंडित हो जाएगा, और इससे मैदान का बड़ा हिस्सा जलजमाव व कीचड़ से प्रभावित रहेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: गांधी स्मारक स्कूल स्थित खेल मैदान पर प्रस्तावित जल मीनार का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन