अंर्तराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर 25 लोग करेंगे रक्तदान
जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आठ मई को आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस को ले रेड क्रॉस की जिला इकाई की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आठ मई को आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस को ले रेड क्रॉस की जिला इकाई की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस मौके पर जिले के 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। गौरतलब हो कि इसी दिन विश्व थैलिसीमिया दिवस भी है। रेडक्रॉस के सचिव राजकिशोर शर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह का शुभारंभ 8 मई को रेडक्रॉस भवन में किया जाएगा। उसके बाद रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में विश्व रेडक्रॉस दिवस के इस साल के लिए पहले से तय विषय-वस्तु " यूनाईट इन ह्यमेनिटी " विषय पर चर्चा होगी और रक्तदान कार्य आरंभ होगा।
जिला इकाई ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


