
शीतलहर एवं पाला से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय करने का निर्देश
ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों एवं अस्थायी शरण स्थलों की व्यवस्था करें, समीक्षा के क्रम में माह दिसम्बर से जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता व कभी- कभी प्रचण्ड एवं भयावह शीतलहर का रूप ले लेती है।
ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों एवं अस्थायी शरण स्थलों की व्यवस्था करें अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभा कक्ष में बुधवार को अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया अनुरूप लाईन विभाग द्वारा शीतलहर एवं पाला से बचाव के लिए की जानेवाली तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में माह दिसम्बर से जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता व कभी- कभी प्रचण्ड एवं भयावह शीतलहर का रूप ले लेती है। जिससे शहरी एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों में बसे गरीब, नि:सहाय एवं आवासीन व्यक्ति विशेष रूप से शीतलहर से प्रभावित होते है।
शीतलहर एवं पाला से बचाव के लिए परामर्श और पूर्व चेतावनी, स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएँ, कृषि, पशुधन की सुरक्षा, उर्जा, परिवहन और यातायात प्रबंधन इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें अपर समाहर्ता के द्वारा कई आवश्यक निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। गरीब एवं नि:सहाय व्यक्तियों की शीतलहर से सुरक्षा के लिए रैन बसेरों एवं अस्थायी शरण स्थलों की व्यवस्था, कम्बल वितरण, अलाव की व्यवस्था करने के लिए कई आवश्यक निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिये गये। अपर समाहतर्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों, अन्य शरण स्थलों एवं अलाव जलाने वाले स्थलों का समय समय पर निरीक्षण एवं सघन अनुश्रवण तथा अलाव जलने का निरीक्षण जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे। शीतलहर से प्रभावित होने पर अंचल स्तर पर संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। समय समय पर विभाग द्वारा प्राप्त मौसम की जानकारी, अलंट का व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्ता द्वारा उर्जा विभाग को निदेशित किया गया कि ठंड के दिनों में ट्रांसफार्मर्स की लोड क्षमता की आकलन, विद्युत शार्ट सर्किट के मामलों के न्यूनीकरण एवं रोकथाम, बिजली संचरण में प्रयुक्त लूज तारों को ठीक करना तथा तारों को कवर करना ताकि उनकी रगड़ से ठंड के दिनों में अगलगी की स्थिति न उत्पन्न हो सके। बिजली के तारों से लगने वाली अगलगी की रोकथाम के संबंध में जन जागरूकता, अवैध कनेक्शन, टोका आदि की रोकथाम करना सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्ता द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि शीतलहर की रोकथाम एवं बचाव पर जन जागरूकता हेतु लोगों के बीच स्वास्थ्य मार्गदर्शन, मानव दवा की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि शीतलहर एवं पाला से फसलों की क्षति का आकलन कर नियमानुसार संबंधित किसान को अनुदान की अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया कि शीतलहर, ठंड की स्थिति में सार्वजनिक एवं निजी विद्यालयों के पठन पाठन अवधि में नियमानुसार परिवर्तन किया जाना, विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना सुनिश्चित करेंगे। फोटो- 10 दिसंबर अरवल- 15 कैप्शन- अरवल कलेक्ट्रेट में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




