Jahanabad News: दो देसी कट्टा व 20 जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी फरार
Jahanabad News: बंसी थाना क्षेत्र के सिद्धरामपुर गांव में पुलिस ने अवैध हथियारों की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने कमलेश यादव के घर से दो देसी कट्टे और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए। सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Jahanabad News: करपी। निज संवाददाता। बंसी थाना क्षेत्र के सिद्धरामपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देसी कट्टा एवं 20 जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बंसी थानाध्यक्ष अवधेश चौधरी को सूचना मिली थी कि सिद्धरामपुर गांव निवासी कमलेश यादव अपने घर में अवैध हथियार एवं कारतूस छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने कमलेश यादव के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर परिसर में भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा तथा 20 जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
पुलिस की पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी कमलेश यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त कर लिया है।इस मामले में बंसी थाना में कमलेश यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार और कारतूस कहां से लाया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


