
दो भट्ठी तोड़ 500 किलो जावा महुआ किया नष्ट, सात गिरफ्तार
छापेमारी में 55 लीटर महुआ शराब जब्त, जिले में सक्रिय शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी की जा रही है।
छापेमारी में 55 लीटर महुआ शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में सक्रिय शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी की जा रही है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार जिसमें शराब के मामले में एक व्यक्ति शामिल हैं। छह की गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज कांडों में हुई है। पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान के दौरान दो अड्डे पर बनाई गई दो भट्ठी को तोड़ा और वहां रखे तकरीबन पांच सौ किलो ( पांच क्विंटल) जावा महुआ नष्ट कर 55 लीटर निर्मित शराब जप्त की।
शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अवैध कमाई के उद्देश्य से धंधेबाजों ने बधार में भट्ठी बनाई थी। वहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने की तैयारी की गयी थी। ड्रम और जर्किनो में जावा महुआ छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने अभियान के तहत खोजबीन की और बनाई गई दो भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और छुपाकर रखा हुआ ऊक्त मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया। शराब भी जब्त की गई। पुलिस के आने की भनक पाकर शराब तस्करों का गिरोह भागने में सफल हो गया जिसे चौकीदारों के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। यह भी जानकारी दी गई है कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में नगर थाने की पुलिस के द्वारा शहर के हनुमान नगर राजा बाजार के निवासी गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। हुलासगंज थाने की पुलिस ने बैंगनी गांव के निवासी संतोष पासवान और विनोद पासवान को पकड़ा। शराब के मामले में भेलावर पुलिस ने दीपक कुमार और जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




