Jahanabad News: अगानूर मोड़ से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: कलेर थाना पुलिस ने रविवार सुबह अगानूर मोड़ के पास दो ट्रैक्टर जब्त किए जो बालू लदे थे। चालकों ने पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भाग निकले। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वाहनों को थाने लाया गया है और चालकों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस ने रविवार सुबह अगानूर मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को थाना लाकर खड़ा किया गया है। ट्रैक्टर मालिकों और फरार चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। चालकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। अवैध बालू के परिवहन एवं खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फोटो- 30 अगस्त अरवल- 19 कैप्शन- कलेर थाने की पुलिस के द्वारा रविवार को बालू लदे पकड़े गए ट्रैक्टर थाने में।


