Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPolice Seize Over 564 Liters of English Liquor Hidden Under Water Bottles in Purulia Driver Arrested
एनएच 22 पर पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

एनएच 22 पर पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है गिरफ्तार चालक , सक के आधार पर पुलिस की टीम पिकअप वैन की जांच करने लगी। लेकिन इस दौरान पुलिस टीम को देखकर होटल से निकाल कर एक युवक भागने लगा जिसे खदेड़ कर पुलिस...

Aug 07, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है गिरफ्तार चालक बिसलेरी पानी की बोतल के नीचे छुपाई गई थी शराब आठ लाख रुपये से अधिक आंकी गयी जब्त शराब की कीमत मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान नेर के निकट से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थाने की पुलिस दोपहर दो बजे एसआई अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गश्ती के लिए एनएच 22 पर नेर की ओर जा रही थी। तभी बाबा लाइन होटल के निकट एक पिकअप वैन को खड़ा देखा। सक के आधार पर पुलिस की टीम पिकअप वैन की जांच करने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन इस दौरान पुलिस टीम को देखकर होटल से निकाल कर एक युवक भागने लगा जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उसने बताया कि पिकअप गाड़ी का चालक है। पहले उसने बताया कि गाड़ी में पानी की बोतल लदी हुई है। जब उस पानी खरीद की कागजात मागे गए तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि पानी बोतल के नीचे शराब छुपाई गई है। पुलिस के द्वारा जब पानी की बोतलों को हटाया गया तो नीचे अंग्रेजी शराब सजाकर राखी पाई गई। तत्काल चालक को गिरफ्तार करते हुए पिकअप को जब्त कर लिया गया। पिकअप से रॉयल स्टैज और इंपिरियल ब्लू के अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। शराब की कुल बोतलों की संख्या 1024 पाई गई जिसकी मात्रा करीब 564 लीटर थी। बाजार में इसकी कीमत लगभग 8 लाख से अधिक बताई जाती है। गिरफ्तार चालक श्याम करमाकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाला है। वह फिलहाल झारखंड के बोकारो में रह रहा था। उसने बताया कि शराब को झारखंड से पटना जीरोमाइल पर डिलेवरी कर देना था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शराब की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। चालक को जेल भेज दिया जाएगा। फोटो- 07 अगस्त जेहाना- 08 कैप्शन- मखदुमपुर थाने में जब्त वाहन से शराब का कार्टन उतारते कर्मी।