Jahanabad News: छापेमारी में 1250 लीटर जावा महुआ नष्ट, 35 लीटर चुलाई शराब जब्त

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। इस दौरान 35 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब निर्माण में जुटे लोग मौके से फरार हो गए।

Jahanabad News: छापेमारी में 1250 लीटर जावा महुआ नष्ट, 35 लीटर चुलाई शराब जब्त

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाना क्षेत्र के उत्तरसेरथू गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। एलटीएफ के सहयोग से हुई कार्रवाई में पुलिस टीम ने करीब 1250 लीटर जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस दौरान 35 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब निर्माण में जुटे लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा बरामद चुलाई शराब और उपकरणों को जब्त कर लिया।

पुलिस कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है। उनकी पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: छापेमारी में 1250 लीटर जावा महुआ नष्ट, 35 लीटर चुलाई शराब जब्त