35 लीटर शराब बरामद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
परसबिगहा थाने की पुलिस ने छोटकी चैनपुरा गांव में शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में शराब की खरीद बिक्री हो रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छोटकी चैनपुरा गांव में किए गए छापेमारी के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटकी चैनपुरा गांव में भारी पैमाने पर शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके उपरांत वहां छापेमार दल का गठन कर छापेमारी कराया गया हालांकि छापेमारी के दौरान बधार से 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब मामले में पुलिस अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
रतनी फरीदपुर से रणविजय कुमार की रिपोर्ट
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


