शराब के खिलाफ अभियान तेज, 18 लीटर बरामद
काको,निज संवाददाता।कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया।

काको,निज संवाददाता। काको व पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल 18 लीटर अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उत्तरशेरथू गांव से चार लीटर शराब के साथ पंकज पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं सातनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को शराब के नशे में झूमते हुए पकड़ा गया। इधर काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काको मुसहरी में छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर तथा तीताई बीघा गांव के एक घर से चार लीटर शराब बरामद की गई।
इस दौरान दो लोगों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। पुलिस की भनक लगते ही दोनों कथित कारोबारी घर छोड़कर फरार हो गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



