अगानूर से 15 लीटर देशी शराब बरामद, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Apr 06, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

मेहंदीया, निज संवाददाता। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आगनूर गांव में अवैध शराब रखी गई है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब...

अगानूर से 15 लीटर देशी शराब बरामद, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मेहंदीया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के आगनूर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आगनूर गांव में अवैध शराब रखी गई है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब बरामद किया, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के धंधे में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।