तीन सगे भाइयों समेत नौ आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर
दो अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार,दो अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

दो अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने दो लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें एक व्यक्ति नालंदा जिला के एकंगर सराय थाना अंतर्गत पिरोजा गांव के निवासी हैं। उनकी गिरफ्तारी पोक्सो एक्ट के मामले में की गई है। पुलिस छापेमारी की दबिश से घबराकर नौ आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जिसमें तीन सगे भाई हैं। शनिवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव के निवासी तीन सगे भाई दिनेश चौधरी, दीपक चौधरी और विमलेश चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया।
इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति रविंद्र चौधरी ने भी न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। इन लोगों के खिलाफ शकुराबाद थाने में पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इनके अलावा आत्म समर्पण करने वालों में काको थाना क्षेत्र के निवासी चंदन कुमार, पाली थाना के मड़ैया गांव के निवासी ललन कुमार और नरेश यादव, हुलासगंज थाना क्षेत्र के कटौली गांव के निवासी सुनील सिंह और पालीगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के निवासी शनि कुमार नामक आरोपित ने भी न्यायालय में आत्म समर्पण किया। छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना पाकर पुलिसकर्मियों ने दो अपहृत लड़कियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह भी बताया गया है कि पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार गणेश कुमार के अलावे विशुनगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले अमन कुमार को शराब के मामले में पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



