कांडों में वांछित समेत 10 गिरफ्तार, 10 आरोपितों ने किया सरेंडर
चोरी का मोबाइल व शराब बनाने के उपकरण जप्त, पुलिस प्रशासन के द्वारा फरार अभियुक्तओं को गिरफ्तार करने और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोग...

चोरी का मोबाइल व शराब बनाने के उपकरण जप्त छापेमारी में 47 लीटर से अधिक अंग्रेजी व महुआ शराब भी मिली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा फरार अभियुक्तओं को गिरफ्तार करने और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस की दबिश से घबराकर दस आरोपितों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पुलिस पर हमला, साधारण दंगा और चोरी मामले के आरोपित हैं। शराब के मामले में पांच लोग पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
रविवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि कल्पा थाने की पुलिस ने साधारण दंगा व हमला मामले के आरोपित इस्माइलपुर गांव के निवासी सोनू सिंह और आशुतोष पासवान को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों पकड़े गए। नगर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में शहर के काको मोड़ के रहने वाले विकास कुमार और शेखआलमचक मोहल्ला के निवासी मोहम्मद जावेद की गिरफ्तारी की। शराब बेचने और पीने के मामले में पांच लोग पकड़े गए हैं। नगर थाने की पुलिस ने रॉकी कुमार नामक एक आरोपित की गिरफ्तारी की। उसके खिलाफ कोर्ट से गैरजमानतीय वारंट निर्गत था। यह भी बताया गया है कि संगीन व सामान्य कांडों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी कर रही थी जिसकी दबिश से घबराकर 10 आरोपितों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जहानाबाद शहर में छापेमारी और ग्रामीण इलाके में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 45 लीटर महुआ शराब और ढाई लीटर अंग्रेजी शराब के अलावे शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण, अल्मुनियम के तसले के अलावे चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही सर्च अभियान के दौरान करीब 815 किलो जावा महुआ पुलिसकर्मियों ने नष्ट किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


