बाइक चोरी के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार, जावा किया नष्ट
छापेमारी में चोरी की एक बाइक हुई बरामद, चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। दो अन्य की गिरफ्तारी एससी-एसटी और शराब के मामले में हुई है।

छापेमारी में चोरी की एक बाइक हुई बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज किया और इस दौरान तीन लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें एक व्यक्ति बाइक चोरी करने के आरोपित हैं। चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। दो अन्य की गिरफ्तारी एससी-एसटी और शराब के मामले में हुई है। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ भी नष्ट किया। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक चोरी की बाइक बरामद की।
बाइक चोरी के मामले में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सूपी गांव के निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश कुमार बाइक चोरी की घटना में शामिल रहा है। इसके अलावा काको थाने की पुलिस ने मंटू कुमार नामक एक आरोपित की गिरफ्तारी की। एससी - एसटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार उक्त व्यक्ति काको तोला रामनगर मोहल्ले का रहने वाला है। शराब का धंधा करने के आरोप में हुलासगंज थाने की पुलिस ने बनवरिया महादलित टोला के निवासी दीपक मांझी को गिरफ्तार किया। सर्च अभियान के दौरान छुपाकर रखा हुआ तकरीबन 75 किलो जावा महुआ जप्त किया गया जिसे पुलिसकर्मियों ने नष्ट किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




