
नट बिगहा पहलेजा में 5000 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट
संक्षेप:
अरवल के महेंदिया थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने पहलेजा नट बिगहा गांव में शराब की छापेमारी की। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गांव में शराब का निर्माण हो रहा था। छापेमारी के दौरान 5000 लीटर जावा...
Sun, 24 Aug 2025 09:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
मेहंदिया, एक संवाददाता। अरवल के महेंदिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम में पुलिस ने पहलेजा नट बिगहा गांव में शराब को लेकर छापेमारी की। जिसमें करीब 5000 लीटर जावा महुआ जब्त कर विनिष्ट किया गया। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि पहलेजा नट बिगहा में शराब का निर्माण हो रहा है। जिसके बाद रविवार की देर शाम मेहन्दीया थाना की पुलिस पहुंचकर उक्त जगह पर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते हीं कारोबारी भागने में सफल हो गए, लेकिन मौके से 5000 लीटर जावा महुआ शराब को बरामद किया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




