फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

काको, निज संवाददाता। पुलिस ने बताया कि पाली थाना कांड संख्या-156/25 के नामजद अभियुक्त नरवा निवासी राजेश कुमार के आवास पर पहुंचकर विधिवत इश्तिहार चस्पाया गया।

फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पाली थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि पाली थाना कांड संख्या-156/25 के नामजद अभियुक्त नरवा निवासी राजेश कुमार के आवास पर पहुंचकर विधिवत इश्तिहार चस्पाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है । न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।