छापेमारी में जावा महुआ किया नष्ट, सात गिरफ्तार
जहानाबाद में चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के धंधे और फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। सर्च अभियान के दौरान 70 किलो जावा महुआ नष्ट किया...

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। चुनाव के मधेनजर पुलिस की चौकसी तेज हो गयी है। फरार अभियुक्तों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब के धंधेबाजों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की देर रात तक सर्च अभियान में छुपाकर रखा हुआ 70 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। 10 लीटर निर्मित शराब जब्त की गई। छापेमारी में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। तीन की गिरफ्तारी शराब मामले में हुई है। उमता धरनई, नगर और हुलासगंज थाने की पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




