मेहंदिया थाना का पुलिस निरीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
मेहंदिया, निज संवाददाता।इस क्रम में जमानतीय एवं अजमानतीय वारंट, समन पंजी, लिखित पंजी, कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा ग्राम अपराध पंजी की जांच की गई।

मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजी का गहन अवलोकन किया। इस क्रम में जमानतीय एवं अजमानतीय वारंट, समन पंजी, लिखित पंजी, कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा ग्राम अपराध पंजी की जांच की गई। निरीक्षक द्वारा लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की एवं लोक शिकायत आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एफआईआर के रियल टाइम एंट्री, पीआरसी एवं डीएनएस से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
महिला हेल्प डेस्क के 24 घंटे सातों दिन संचालन, थाना में आने वाले आगंतुकों की आगंतुक पंजी में प्रविष्टि तथा प्राप्त आवेदनों की पावती रसीद देने की व्यवस्था की भी जांच की गई और इसमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस निरीक्षक ने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर धारा 126 बीएनएस के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार करने एवं सूची संधारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती, बैंक चेकिंग, पेट्रोल पंप चेकिंग, होटल एवं लॉज संचालकों का सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, भूमि विवाद एवं लोक शिकायत से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा सभी मामलों में अनुसंधान कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। फोटो- 31 मार्च अरवल- 20 कैप्शन- महेंदिया थाने का निरीक्षण करने के लिए आए पुलिस निरीक्षक का स्वागत करते थाना अध्यक्ष चंदन कुमार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


