बकरीद पर जिलेभर में चाक- चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सभी मस्जिदों, मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर रही पुलिस की तैनाती , ईद -उल -अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं विधि - व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहानाबाद जिला में...

सभी मस्जिदों, मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर रही पुलिस की तैनाती बकरीद पर एसपी ने कई स्थलों का लिया जायजा जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ईद -उल -अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं विधि - व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहानाबाद जिला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पूरे जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में चौकसी बरती जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी अपराजित लोहान शहर के सामूहिक नमाज स्थल ईदगाह के अलावे अन्य इबादत स्थलों - मस्जिदों के पास घूम - घूमकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीण इलाके में भी एसपी प्रतिनियुक्ति किए गए पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर रहे थे। गुरुवार की सुबह से ही सभी मस्जिदों/इबादतगाहों के आस-पास महिला और पुरुष पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी जो अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद दिखे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी संबंधित थानाध्यक्ष - इंस्पेक्टर सुरक्षा के लिहाजन चौकसी बरत रहे थे। पर्व के मधेनजर आगे भी चौकस रहने का निर्देश है।
शांति बनाए रखने का संदेश
बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिसकर्मियों ने यह संदेश दिया था कि शांति और सौहार्द का माहौल अगर किसी ने भंग करने की कोशिश की तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। फोटो- 28 मई जेहाना- 11 कैप्शन- बकरीद को लेकर गुरुवार को शहर स्थित बड़ी मस्जिद के समीप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी अपराजित लोहान।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


