
परासी में युवती की मौत को ले दो दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म
पुलिस ने घटना से किया इंकार, अबतक किसी तरह का मामला नहीं हुआ दर्ज इस संबंध में किसी के द्वारा शिकायत भी नहीं दर्ज करायी गयी है।
पुलिस ने घटना से किया इंकार, अबतक किसी तरह का मामला नहीं हुआ दर्ज मेहंदिया, निज संवाददाता जिले के परासी बाजार में विगत दो तीन दिनों से एक युवती की कथित मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं एवं अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं परासी थाने की पुलिस अबतक किसी तरह की घटना से इंकार कर रही है। इस संबंध में किसी के द्वारा शिकायत भी नहीं दर्ज करायी गयी है। गौरतलब हो कि परासी बाजार निवासी कृष्णा साहू की पुत्री अंजू कुमारी की मौत रविवार की देर शाम होने की बात की जा रही है। इसके बाद सोमवार की सुबह से हीं कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
कोई कह रहा है कि पिता के द्वारा ही युवती की हत्या कर दी गयी है तो कोई आत्महत्या बता रहा है। घटना के एक दिन सोमवार को परासी थाना में भी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा। यह चर्चा परासी ही नहीं अगल-बगल के ग्रामों में भी आग की तरह फैलती रही। लेकिन पुलिस के पास ना तो कोई शिकायतकर्ता आया और ना ही युवती की लाश मिली। चर्चा है कि रविवार की रात में ही परिजनों के द्वारा युवती का दाह संस्कार कर दिया गया था। सोमवार एवं मंगलवार बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई विशेष जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। लड़की की मौत का मामला संदेहास्पद बना हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर परासी थानाध्यक्ष सिराज आलम ने बताया कि इस तरह की सूचना प्राप्त हुई थी, शुरूआती जांच भी की गयी। लेकिन लड़की के किसी भी परिजन के द्वारा युवती की मौत को संदेहास्पद नहीं बताया गया। इस संबंध में किसी के द्वारा कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




