दो दिनों में हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 16 गिरफ्तार

Mar 05, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दो दिनों के भीतर 16 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में हत्या का प्रयास, पोक्सो व एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपित शामिल हैं।

दो दिनों में हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 16 गिरफ्तार

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। होली पर शांति - व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाके में चौकसी के साथ-साथ फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारियां की गई। दो दिनों के भीतर 16 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में हत्या का प्रयास, पोक्सो व एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपित शामिल हैं। इसमें दो सगे भाई भी हैं। एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी। खबर के अनुसार मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकरपुर मिट्ठू गांव में होली की रात बुधवार को छापेमारी की गई जिसमें गांव के निवासी संतोष दास और श्रवण दास गिरफ्तार किए गए।

दोनों सगे भाई हैं जिनके विरुद्ध मखदुमपुर थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। शकूराबाद थाने की पुलिस ने श्रीविगहा गांव के निवासी मुन्ना यादव को पकड़ा। वह पोक्सो एक्ट मामले के आरोपित हैं। हत्या का प्रयास मामले में एक अन्य आरोपित अनीता देवी परसविगहा थाना क्षेत्र के कोरमा गांव से गिरफ्तार की गई। इसके अलावे होली की रात पीने के मामले में काको और सिकरिया थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। 3 मार्च को 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें एनडीपीएस एक्ट मामले के दो लोग शामिल हैं। घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव के निवासी अमरजीत कुमार और बेलाई गांव के सुनील कुमार को पकड़ा गया। शराब पीने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने दो, घोसी थाने की पुलिस ने एक और काको थाने की पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।