रात भर के एस ड्राइव में 125 गिरफ्तार, शराब के साथ बाइक जब्त

Feb 18, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद में पुलिस ने संगीन और सामान्य मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 29 पर पहले से केस चल रहे थे। 79 लोगों का रिकॉल प्राप्त हुआ और 100 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया।

रात भर के एस ड्राइव में 125 गिरफ्तार, शराब के साथ बाइक जब्त

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के पुलिसकर्मियों ने 125 लोगों की गिरफ्तारी की। पकड़े गए लोगों में 29 वैसे हैं जिनकी कांड में पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को एसपी अपराजित लोहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में पांच के खिलाफ वारंट निर्गत था। पांच लोगों ने पुलिस दबिश से घबराकर कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सात लोग मादक पेय पदार्थ के मामले में पकड़े गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

79 लोगों का रिकॉल प्राप्त हुआ है। एसपी ने यह भी जानकारी दी की बुधवार को यातायात पुलिस के द्वारा शहर के अरवल मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शक होने पर एक बाइक सवार को रोका गया। उस पर 100 लीटर देसी शराब रखी हुई थी जिसे जप्त किया गया। बाइक सवार को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।