छापेमारी में पांच आरोपित गिरफ्तार
मखदुमपुर, निज संवाददाताबराबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर गांव में छापेमारी की।

मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलानोर गांव से संजीव मांझी, टेहटा ग्रिड रोड से संजय मिस्री, कारू मिस्ट्री एवं नवलकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बराबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी में फरार चल रहे वारंटी दीपन यादव उर्फ अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


