
हत्या मामले की आरोपित महिला समेत तीन गिरफ्तार, जावा नष्ट
जहानाबाद में पुलिस ने फरार अभियुक्तों और शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। घोसी थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला, कौशल्या देवी, को गिरफ्तार किया। शकूराबाद थाने की पुलिस ने दो अन्य,...
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत घोसी और शकुराबाद थाने की पुलिस ने शनिवार की रात तक छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में एक महिला हत्या मामले की आरोपित हैं। उन्हें जेल भेजा गया है। दो अन्य की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। रविवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है की घोसी थाने की पुलिस ने करहरा गांव की निवासी कौशल्या देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उनके विरुद्ध पूर्व से हत्याकांड से संबंधित मामला दर्ज था।

पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शकूराबाद थाने की पुलिस ने पंडौल गांव के निवासी सत्येंद्र यादव और पटना के फतेहपुर निवासी राकेश कुमार की गिरफ्तारी की। इन दोनों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। यह भी बताया गया है कि शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया जिसमें छुपाकर रखा हुआ करीब 60 किलो जावा महुआ जब्त कर उसे नष्ट किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


